पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीमारी बढ़ी, अस्पताल में मरीजों की भरमार, बारिश रुकने के साथ ही मौसमी बीमारी का शुरू हुआ प्रकोप

बीमारी बढ़ी, अस्पताल में मरीजों की भरमार, बारिश रुकने के साथ ही मौसमी बीमारी का शुरू हुआ प्रकोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा। बारिश का दौर थमने के साथ ही मौसम में हुए परिवर्तन के साथ बढ़ी गर्मी उमस से मौसमी बीमारियों ने जोर पकड़ लिया है। काफी संख्या में उल्टी-दस्त, पेट दर्द अन्य बीमारी से पीड़ित मरीज अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं।

इटावा कस्बे सहित क्षेत्र में मौसम में हुए परिवर्तन के चलते सरकारी निजी अस्पतालों में बीमारी के रोगियों की संख्या एकाएक बढ़ गई है। एक सप्ताह पूर्व जहां इटावा सामुदायिक अस्पताल में प्रतिदिन 150-175 मरीज रहे थे, वहीं पिछले दो दिनों से संख्या 350-400 हो गई है। इनमें अधिकांश रोगी उल्टी-दस्त, पेट दर्द, वायरल अन्य मौसमी बीमारी के रहे हैं। इसी तरह सरकारी के अलावा निजी अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। अस्पताल में दो दिनों में 25 से अधिक उल्टी-दस्त अन्य मौसमी बीमारी के रोगियों को भर्ती किया गया। चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि इन दिनों मौसम हो रहे परिवर्तन के कारण मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है।

अधिकांश रोगी उल्टी-दस्त पेट दर्द के अलावा मौसमी बीमारियों के रहे हैं। अभी मौसम में बदलाव हो रहा है। इस दौरान रात की रोटी सब्जी को उपयोग में लें। इसके अलावा सड़े-गले कटे फलों का सेवन नहीं करें। पानी को छानकर उबाल कर पीने में उपयोग करें। इसके अलावा सब्जियों को पकाने से पहले अच्छी तरह धो लें।