- Hindi News
- पीड़ितों के लिए 20 को करेंगे सहायता राशि एकत्रित
पीड़ितों के लिए 20 को करेंगे सहायता राशि एकत्रित
इटावा| प्रधानमंत्रीमोदी के जन्मदिन के अवसर पर 20 सितंबर को भाजपा द्वारा जम्मू-कश्मीर की आपदा में मरने वालों को श्रद्धांजलि एवं पीड़ितों की सहायतार्थ धन एकत्रित कार्यक्रम आयोजित होगा। भाजपा मंडल इटावा द्वारा बुधवार को मा. विरेन्द्रसिंह लोक कल्याण ट्रस्ट पर 20 सितंबर को 12 बजे मंडल अध्यक्ष मेघराज नागर की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा होगी। सभा के बाद घर-घर जाकर कश्मीर की आपदा के लिए धन एकत्रित किया जाएगा।