पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कृमि मुक्ति दिवस पर खिलाई एलबेंडाजोल गोली

कृमि मुक्ति दिवस पर खिलाई एलबेंडाजोल गोली

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयकृमिमुक्ति दिवस पर ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान वीणादशोरा ने भैंसरोडगढ़ में किया। उन्होंने मानसिक एवं बौद्धिक विकास, स्वास्थ्य के लिए कृमि नियंत्रण गोली की महत्ता को समझाया। सर्वशिक्षा अभियान के जगदीश मेवाड़ा ने सभी स्कूलों के स्टूडेंट्स को गोली खिलाने का आह्वान करते हुए सभी शिक्षकों को राष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग लेकर स्टूडेंट्स को कृमि रोगी होने से बचाने के लिए सभी को गोली खिलाने के निर्देश दिए। महिला पर्यवेक्षक महिला बाल विकास विभाग संपतशर्मा ने आंगनबाड़ियों पर सभी शिशुओं को कृमि रोधक दवा पिलाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनियों को सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में ब्लॉक सीएमओ डॉ. जीजे परमार, डॉ. महेंद्रसैनी, डॉ. संतोष पंवार, खंड कार्यक्रम प्रबंधक गिरीराज शर्मा, सुशीलाकेपी, मोली वाष्पम, मनोज भारद्वाज ने बच्चों को दवा पिलाई। निजी एवं राजकीय स्कूलों में 18 हजार, आंगनबाड़ी में 1 वर्ष से 5 वर्ष तक के 14800 को दवा खिलाने का लक्ष्य है।

वंचितबच्चों को 15 को पिलाएंगे दवा

वंचितरहे स्टूडेंट्स को 15 फरवरी को गोली खिलाई जाएगी। इसके लिए सभी सामग्री दवा, गोलियां रिपोर्टिंग प्रोफार्मा आंगनबाड़ी एवं स्कूलों में भिजवा दी गई है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर 1 वर्ष से 5 वर्ष तक के बच्चों एवं निजी, सरकारी स्कूलों में सभी स्टूडेंट्स को कृमिनाशक गोली एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी।

शिशुस्वास्थ्य दिवस मनाया

ब्लॉकमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीजे परमार ने बताया कि शिशु स्वास्थ्य प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम अफसाना बी, द्वितीय मीनासोनी, तृतीय शशीप्रभा रही। स्वास्थ्य शिशु प्रतियोगिता में प्रथम रतनज्योति, द्वितीय खुशबू, तृतीय मेघना रही। 20 अन्य महिलाओं एवं बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भैंसरोडगढ़ पंचायत समिति भैंसरोडगढ़ प्रधान वीणा दशोरा थी। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सभी स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी देते हुए सुविधाओं एवं योजनाओं का लाभ उठाने के लिए कहा। अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य बलदेवसिंहगौड़, विशिष्ठ अतिथि सरपंच कन्हैयालाल भील थे। कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षक संपतशर्मा, प्रबंधक गिरीराज शर्मा, मनोज भारद्वाज, डॉक्टर महेंद्रसैनी, डॉक्टर संतोषपंवार ने शिशुओं के स्वास्थ्य की जांच की।

142शिशुओं की जांच

सातलखेड़ी।राप्रास्वास्थ्य केंद्र में शिशु स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। शिविर का उदघाटन ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप फौजदार ने किया। केंद्र प्रभारी डॉ प्रतुल गुप्ता ने बताया कि कैंप में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय सिंह ने 142 शिशुओं को जांचा और बच्चों को एलबेंडाजोल सीरप गोलियां दी।

राष्ट्रीयकृमि मुक्ति दिवस पर खिलाई गोलियां

भैंसरोडगढ़।बालिकाउच्च माध्यमिक स्कूल में बुधवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाक्टर जी जे परमार ,विशिष्ट अतिथि आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डाक्टर संतोष पंवार जगदीश मेवाड़ा थे। अध्यक्षता चिकित्सा अधिकारी महेंद्रकुमार सैनी ने की।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर परमार ने छात्राओं को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की बात कहते हुए प्रतिदिन भोजन से पहले एवं शौच के बाद साबुन से हाथ धोने की सलाह दी।डाक्टर सैनी ने एलबेंडाजोल टेबलेट की उपयोगिता की जानकारी दी।इसके बाद डाक्टर परमार डाक्टर सैनी ने छात्राओं को एलबेंडाजोल टेबलेट खिलाई। फरवरी को आयोजित स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रश्नोत्तरी में प्रथम रही सीमा माली द्वितीय रही आरती माली को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस मौकेपर प्रधानाचार्या सलमा सय्यद, उप सरपंच अशोक श्रृंगी, शिक्षिका प्रेमलता पांडेय,संतोष गुप्ता,मंजू निश्चल,चंद्र प्रभा पंचोली,दिव्या जैन, कमलेश, कुसुमलता मौजूद थी।

माध्यमिकस्कूल में राष्ट्रीय डीवार्मिंग डे मनाया

माध्यमिकस्कूल में राष्ट्रीय डीवार्मिंग डे प्रधानाचार्य सुनील कुमार साल्वी ने स्टूडेंट्स को स्वच्छता का महत्व बताया। उन्होंने गोली को चबा-चबा कर खाने की सलाह दी।जो छात्र बीमार है उन्हें यह गोली नहीं खाने की बात कही। इसके बाद सभी स्टूडेंट्स को डीवार्मिंग की गोली खिलाई गई। इस मौके पर अर्जुनसिंह शक्तावत,कैलाश दशोरा, औंकार लाल वैष्णव, रईसा हुसैन, रैणुचुग, रफीकअहमद, आफताब आलम, शशीकला चतुर्वेदी, किरण देवी,मीनाक्षी, बद्री सिंह मौजूद थे।

बच्चोंको पिलाई कृमि नाशक दवा, डी-वार्मिंग डे मनाया

रामगंजमंडी.उपखंडक्षेत्र में बुधवार को डी-वार्मिंग डे और शिशु स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इसके तहत बच्चों को कृमि रोधी दवाइयां दी गई और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। डी-वार्मिंग डे के अवसर पर सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को कृमिरोधी दवा पिलाई गई। वहीं स्कूलों में बच्चों को एडबेंडाजोल की गोलियां खिलाई गई। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और शिक्षकों को जिम्मेदारी दी गई थी। समीपवर्ती डोडखेडी गांव में राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में बच्चों को एडबंेडाजोल की गोलियां खिलाई गई। वहीं दूसरी ओर बुधवार को की शिशु स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इसके तहत लगाए शिविर में डॉ. विजयसिंह ने बच्चों की जांच की। साथ ही दो से पांच साल तक के बच्चों को एडबेंडाजोल की सिरप पिलाई गई। वहीं छह से 19 साल तक वालों को गोली खिलाई गई। बीपीएम आरती शर्मा ने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी।

इटावा। बालिकाओं को कृमिनासक दवा खिलाकर अभियान की शुरुआत करतीं प्रधान सरोज मीणा।

सातलखेड़ी। कस्बे में शिशु स्वास्थ्य दिवस पर कैंप में जांच करते डॉक्टर।

भैंसरोडगढ़। कृमिमुक्ति दिवस पर छात्रा को दवा खिलाते ब्लॉक सीएमओ डॉक्टर जीजे परमार

खबरें और भी हैं...