- Hindi News
- अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा: शर्मा
अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा: शर्मा
अभिभाषक परिषद ने किया उपजिला प्रमुख का अभिनंदन
भास्करन्यूज | इटावा
अभिभाषकपरिषद द्वारा परिषद के अध्यक्ष और वरिष्ठ अभिभाषक मनोज शर्मा के कोटा जिला परिषद में उपजिला प्रमुख निर्वाचित होने के उपलक्ष में बुधवार को अदालत परिसर चंबल कोलोनी में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महासचिव विजयबहादुर सिंह ने कहा कि शर्मा के उपजिला पद पर निर्वाचित होने से अभिभाषक परिषद इटावा गौरवान्वित हुई है। उपजिला प्रमुख ने कहा कि वह लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा मेहनत करेंगे। इस अवसर पर अभिभाषक गिरधरगोपाल तिवारी, हैदर तौकीर आबदी,, सुरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष हरिमोहन मीणा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र मीणा, संयुक्त सचिव राधेश्याम नामा सहित अनेक अभिभाषक इस अवसर पर मौजूद थे।