पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केंद्र की जनविरोधी नीतियों को लेकर प्रधानमंत्री का पुतला जलाया

केंद्र की जनविरोधी नीतियों को लेकर प्रधानमंत्री का पुतला जलाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटावा|कम्युनिस्ट पार्टीमार्क्सवादी तहसील कमेटी इटावा ने राष्ट्रव्यापी आह्वान पर मंगलवार को केंद्र राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकरकस्बे में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया तथा अंबेडकर सर्किल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाकर विरोध जताया।

मंगलवार को दोपहर एक बजे सभी कार्यकर्ता गैंता रोड इटावा से जुलूस के रूप में रवाना हुए तथा उन्होंने कस्बे की मुख्य सड़कों पर प्रदर्शन करते हुए सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की तथा अंबेडकर सर्किल पर पहुंचने पर वहां आमसभा हुई। आमसभा को सम्बोधित करते हुए तहसील सचिव कामरेड लड्डूलाल नौजवान सभा अध्यक्ष मुकुट बिहारी जंगम ने कहा कि जनता को अच्छे दिन दिखाने का वादा करने वाली केंद्र राज्य सरकार जनता का शोषण कर रही है। दिनों दिन बढ़ती महंगाई के कारण रोटी भी गरीब से दूर होती जा रही है। वहीं लोगों के पास पर्याप्त मात्रा में रोजगार भी नहीं है, जिससे निर्धन वर्ग की तो पूरी तरह कमर टूट चुकी है। अगर महंगाई पर शीघ्र रोक नहीं लगी तो निर्धन लोगों को तो आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ेगा। प्रहलाद मीणा कमल बागड़ी ने बताया कि भाजपा जनता को अच्छे दिन आने का सब्जबाग दिखाकर सत्ता में आईं। मोदी सरकार सब बातें भूलकर आते ही कॉर्पोरेट घरानों, बड़े-बड़े पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने में लगे हुए हैं। राधेश्याम परालिया, अमोलक महावर गोपाल महावर ने कहा कि भू-अधिग्रहण कानून में बदलाव करने से पूंजीपतियों का फायदा होगा। बैठक में लड्डूलाल मीणा, सुरेश महावर, कमल बागड़ी, प्रहलाद मीणा, मुकुटबिहारी जंगम, गोपाल महावर, अमोलक महावर, हरीश राठौर, बालमुकुंद, मोतीलाल, द्वारका प्रसाद, राधेश्याम परालिया, बाबूलाल सेन आदि उपस्थित थे।

इटावा. प्रधानमंत्रीमोदी का पुतला जलाते माकपा के कार्यकर्ता।