- Hindi News
- विद्यालयों में मनाया जाएगा स्वच्छ राजस्थान सप्ताह
विद्यालयों में मनाया जाएगा स्वच्छ राजस्थान सप्ताह
इटावा| राज्यसरकार के आदेशानुसार राज्य में 8 से 14 दिसंबर तक स्वच्छ राजस्थान सप्ताह चलाया जाएगा। स्वच्छ राजस्थान सप्ताह के दौरान विद्यालय परिसर में पड़े हुए कचरे मलबे के ढेरों को हटाया जाएगा।
इस संदर्भ में सभी शिक्षकों तथा बच्चों को जागृत करते हुए आमजन में स्वच्छता सफाई के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सर्वशिक्षा अभियान इटावा के प्रभारी लक्ष्मीनारायण आर्य ने बताया कि यह कार्यक्रम भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान 2014 के क्रम में चलाया जा रहा है। सभी संस्था प्रधान इस आदेश को गंभीरता से लेते हुए अपने विद्यालय में स्वच्छता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम तथा गतिविधियां आयोजित करें।