- Hindi News
- शिविर में 31 महिलाओं के नसबंदी ऑपरेशन किए
शिविर में 31 महिलाओं के नसबंदी ऑपरेशन किए
इटावा| कस्बेके राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय इटावा में मंगलवार को महिला नसबन्दी तथा पुरुष एनएसवी शिविर आयोजित हुआ, जिसमें सर्जन बृजराज शर्मा, राजेश वृंदवानी ने 31 महिलाओं की नसबंदी की। नसबंदी से पूर्व चिकित्सकों ने महिलाओं की जांच कर उन्हें ऑपरेशन योग्य घोषित किया गया।
ब्लॉक सीएचएमओ सतीश खंडेलवाल ने बताया कि शिविर में नसबंदी करवाने वाली सभी महिलाओं को राज्य सरकार की ओर से परिवार नियोजन के लिए 1400 रुपए पुरुष एनएसवी पर 2000 रुपए की सहायता राशि दी गई एवं उनको लाने वाले प्रेरकों को 200 रुपए की राशि दी गई।
विशेषग्रामसभा आज: सुल्तानपुर. क्षेत्रकी ग्राम पंचायतों में बुधवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के लाभार्थियों के चयन के लिए विशेष ग्रामसभा आयोजित की जाएगी। विकास अधिकारी मजहर इमाम ने बताया कि केन्द्र सरकार की योजना को व्यापक बनाने के लिए एवं समस्त इच्छुक लाभार्थियों को योजना का लाभ देने के लिए ग्रामसभा का आयोजन होगा।