पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारिश में भी यूरिया के लिए कतार में लगे किसान

बारिश में भी यूरिया के लिए कतार में लगे किसान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रातभर बूंदा-बांदी, सुबह कोहरे ने बढ़ाई सर्दी

इटावा. उपखंडक्षेत्र में पिछले दो दिन से बारिश और ओलावृष्टि होने के बाद क्षेत्र में सर्दी के तेवर तीखे हो गए हैं, इससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

क्षेत्र में शनिवार रात को भी बूंदा-बांदी होती रही। रविवार को सुबह 12 बजे तक कोहरे की चादर छाई रही तथा वाहन चालकों को हैडलाइट जलाकर वाहन चलाने पड़े। सर्दी के तीखे तेवरों के चलते लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। बारिश के चलते कृषि मंडी में जिंस भीग गई, इससे िकसान परेशान हुए। सुबह से ही जहां बाजारों में चहल-पहल कम दिखाई दी। वहीं लोग घरों में दुबके दिखाई दिए।

खादका वितरण कल: अयाना.कस्बेमें पिछले 20 दिनों से यूरिया की समस्या को लेकर परेशान किसानों के लिए रविवार को अयानी ग्राम सेवा सहकारी में 360 कट्टे आए। सहकारी अध्यक्ष गोबरीलाल मीना ने बताया कि मंगलवार को सहकारी पास बुक से बिना अटेचमेंट के किसानों को खाद का वितरण किया जाएगा। कस्बे के प्राइवेट डीलर के पास भी 360 कट्‌टे यूरिया के आए हैं, जिन्हें प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में वितरण किया जाएगा

इटावा. बारिश से भीगीं मंडी में रखी जिंस की बोरियां।

अयाना. सहकारी समिति के गोदाम में यूरिया के कट्‌टे भरते मजदूर।।