- Hindi News
- मीणा और मीना विवाद पैदा कर आरक्षण खत्म करने की साजिश
मीणा और मीना विवाद पैदा कर आरक्षण खत्म करने की साजिश
मीणाजनजाति छात्रावास में रविवार को हक रक्षक दल की संभागीय बैठक राष्ट्रीय प्रमुख पुरुषोत्तम मीणा की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मीणा ने कहा कि आज मीणा समाज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है, लेकिन कुछ लोगों को समाज की उन्नति रास नहीं रही। इसलिए दुर्भावना से समाज के जनजाति आरक्षण को समाप्त करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मीणा जाति को मीणा/मीना दो अलग-अलग जाति बताकर समाज और देश को गुमराह किया जा रहा है। बैठक में हक रक्षक दल के प्रदेश प्रभारी विमल मीणा ने हक रक्षक दल के बनने की जानकारी देते हुए कहा कि यह दल केवल मीणा समाज वरन संपूर्ण जनजाति तथा दलित वर्ग के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहा है।
थोड़े से समय में ही हक रक्षक दल राजस्थान से बाहर मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड के दलित और आदिवासियों जुड़ गया है तथा गैर राजनीतिक रूप से सामाजिक जागृति का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मीणा/मीना के विवाद का समाधान नहीं हुआ, तो हक रक्षक दल द्वारा प्रदेश भर में आंदोलन किया जाएगा।
बैठक को समाज चिंतक शशि मीणा, विनोद मीणा, प्रदेश प्रवक्ता मनोज जोरवाल, उप प्रमुख देवराज मीणा, हरसहाय मीणा, इटावा जनजाति समिति अध्यक्ष त्रिभुवन मीणा, समाज सेवी चंदा लाल चकवाला, ख्यालीराम मीणा, विनय कुमार, रुक्मिणी मीणा, दुर्गाशंकर मीणा, पूर्व पार्षद पवन मीणा, सीता मीणा ने भी संबोधित किया। कोटा नगर निगम के पूर्व पार्षद पवन मीणा पूर्व पार्षद सीता मीणा ने जनवरी 2015 के प्रथम सप्ताह में कोटा में एक लाख की संख्या में मीणा समाज के लोगों के प्रस्तावित एक दिवसीय धरने के लिए अभी से ही गांव-गांव में तैयारी करने का आह्वान किया। सभा के संयोजक मीणा जनजाति सेवा समिति के अध्यक्ष त्रिभुवन मीणा ने आभार व्यक्त किया।
इटावा. मीणाहक रक्षक दल की बैठक में उपस्थित समाजबंधु।