पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृषि प्रतिभा खोज परीक्षा में अव्वल विद्यार्थी सम्मानित

कृषि प्रतिभा खोज परीक्षा में अव्वल विद्यार्थी सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकलव्यकृषि शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित कृषि प्रतिभा खोज परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा ज्योतिश्रा वैष्णव, द्वितीय पुष्पेंद्र नागर तृतीय अनीशा मीणा भुवनेश नागर के सफल रहने पर रविवार को सम्मान किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि प्रधानाध्यापक महेशानंद महावर थे। अध्यक्षता शंकरलाल मीणा ने की। विशिष्ट अतिथि व्याख्याता मुकेश नागर थे। मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा जीवन का आधार है। सफलता के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता होती है। इसलिए सभी विद्यार्थी लक्ष्य तय कर तैयारी करें, सफलता अवश्य मिलेगी। अध्यक्ष ने कहा कि कृषि के छात्र आगे की पढ़ाई इन कृषि प्रतिभा खोज परिक्षाओं के माध्यम से कर सकते हैं तथा अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। परीक्षा में अतिथियों द्वारा अव्वल छात्रों को पुरस्कार प्रतीक चिह्न का वितरण किया गया। कार्यक्रम में 120 छात्र उपस्थित थे। संचालन राकेश महावर ने किया।

समारोह में जुगलकिशोर नागर, रामकैलाश मीणा, पवन गुप्ता, सुरेश महावर, निदेशक रविकांत मीणा, हरीश नायक, राकेश महावर, कन्हैयालाल मेरोठा, महावीर गर्ग, शंकरलाल प्रजापत, अशोक बैरवा, नरेन्द्र प्रजापत, इंद्र जंगम आदि मौजूद थे।