पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंगनबाड़ी केंद्रों पर 89 बच्चों की सेहत जांची

आंगनबाड़ी केंद्रों पर 89 बच्चों की सेहत जांची

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटावा| राष्ट्रीयबाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत ब्लॉक के खेरदा केशोपुरा गांव के आंगनबाड़ी केंद्रों पर 89 बच्चों का स्वास्थ्य प्रशिक्षण किया गया। इसमें 2 बच्चों को डॉक्टर विकल्प नागर एवं डॉ. हारुन बेग ने चिकित्सा केंद्रों पर उपचार के लिए रैफर किया।

उन्होंने बालकों के परिजनों को बताया कि बचपन से ही माता-पिता को बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। उन्हें आहार में दूध, दलिया, खिचड़ी, हरी सब्जियां, फल देना चाहिए, ताकि उनका स्वास्थ्य अच्छा रहे। वर्तमान में बच्चों को चिप्स, कुरकुरे, टॉफी, कोल्ड ड्रिंक्स अन्य तली हुई चीजें खिलाई जा रही हैं, स्वास्थ्य को बिगाड़ सकती है। शिविर में हड्डी जांच, हीमोग्लोबिन स्वास्थ्य जांच की गई एवं मरीज बच्चों को दवा का वितरण किया गया। इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।