पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विहिप स्वर्ण जंयती वर्ष की तैयारी को लेकर किया संपर्क

विहिप स्वर्ण जंयती वर्ष की तैयारी को लेकर किया संपर्क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटावा| विहिपके प्रखंड उपाध्यक्ष बजरंगलाल नागर, जिला मंत्री जितेंद्र कुमार नागर बजरंगदल जिला सह सुरक्षा प्रमुख दीपक पारेता ने बताया कि विहिप के 50 वर्ष पूरे होने पर देश भर में संगठन स्वर्ण जंयती वर्ष के रूप में मनाने की तैयारी को लेकर रविवार को इटावा कस्बे सहित रजोपा, रामपुरिया, सन्मानपुरा, बोरदा, ढीपरी आदि गांवों का दौरा कर कार्यकर्ताओं से संपर्क किया।

उन्होंने बताया कि इस बार वर्ष भर संगठन के कार्यक्रम चलेंगे। वर्तमान में समितियां बनाने सत्संग केंद्र मिलन केंद्र, शक्ति साधना केंद्र चालू करने का अभियान चल रहा है। इस दौरान प्रखंड मंत्री गिरिराज पारेता, सहमंत्री कपिल गोयल, रामप्रताप मीणा, सत्संग प्रमुख महावीर राठौर गैंता, व्यायामशाला प्रमुख हरिशंकर कुशवाह, गोरक्षा प्रमुख मधुसुदन अमरोलिया, बजरंगदल संयोजक महावीर मीणा सहित अनेक सदस्य साथ थे।