पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 4 दिन से नहीं रहा पानी, इटावा में जाम

4 दिन से नहीं रहा पानी, इटावा में जाम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेके वार्ड 21 पीपल्दा और झाडौल रोड क्षेत्र में स्वजलधारा योजना के अंर्तगत पिछले चार दिनों से आपूर्ति नहीं होने से खफा लोगों ने पीपल्दा इटावा मार्ग पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा दिया।

सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी बलबीर सिंह एसडीएम शंकरलाल सैनी ने लोगों से समस्या की जानकारी ली और पेयजल आपूर्ति शुरु कराने के आश्वासन के बाद जाम खुल पाया। कस्बे में समिति पर बिजली का बिल बकाया होने से 9 फरवरी को बिजली विभाग ने कनेक्शन काट दिया। इसके चलते पिछले 3 दिनों से इस क्षेत्र के 150 से अधिक परिवारों को पेयजल आपूर्ति नही हो पा रही थी। इसको लेकर बुधवार को भी एसडीएम इटावा में पहुंचकर लोगों ने ज्ञापन दिया था। गुरुवार को जाम के दौरान उपखंड अधिकारी शंकरलाल सैनी नायब तहसीलदार प्रहलाद मीणा भी मौके पर पहुंचे और आश्वासन दिया।

नाराजलोगों ने की समिति की जांच कराने की मांग

वार्ड21 के नागरिक ताज मो., हरिद्वार योगी, हुसैन भाई, वहिद खान, आनंदीलाल, धर्मराज, महावीर, कन्हैयालाल, गोपाल, रामहेत आदी ने समिति के अध्यक्ष द्वारा मनमर्जी से राशि का दुरुपयोग करने तथा राशि में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया। वहीं समिति के कार्यो भुगतान की जांच कराने की भी प्रशासन से मांग की।

महिलाओंने बताया-पानी की एक बूंद भी नहीं घर में

जामस्थल पर महिलाओं ने कहा कि पिछले तीन दिन से सप्लाई बंद है। वहीं क्षेत्र में हैडपंप भी नहीं है।

^फिलहाल अस्थाई रुप से इस क्षेत्र में गुरुवार को पानी की आपूर्ति शुरु करा दी है। शुक्रवार को समिति के अध्यक्ष सदस्यों की बैठक में चर्चा कर समस्या के समाधान के प्रयास किए जाएंगे।

-शंकरलालसैनी, उपखंडअधिकारी

इटावा. मौके पर पहुंचे एसडीएम सैनी ने लोगों को दिया आश्वासन।