- Hindi News
- पंचायत कोरम का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया
पंचायत कोरम का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया
अयाना| अयानीग्राम पंचायत मे नवनिर्वाचित सरपंच तुलसीराम शर्मा उप सरपंच लेखराज मीणा सहीत वार्ड पंच बद्रीलाल मीणा, दीनदयाल मीणा, गिरिराज प्रसाद, अतुल कुमार, रूकमणी बाई, सुशीला बाई, गायत्री नायक, रईसा बानो ने कार्यभार सम्भाला।
सचिव हेमराज ने बताया पंचायत मे 17 हजार 457 रुपए का बजट बचा। वहीं सरपंच शर्मा ने बताया अयानी पंचायत मुख्यालय पर उपस्वास्थ्य केन्द्र मे चिकित्सक की स्थाई नियुक्ती तथा मुख्य आम रास्तो पर बजट आते ही कीचड़ मुक्त करा दिया जाएगा सहकारी का संचालन अयाना से हटाकर मुख्यालय पर ही लोगो को राशन वितरण कराया।
कलसे दुर्जनपुरा में वालीबाल प्रतियोगिता होगी: अयाना. दुर्जनपुरामुख्यालय पर शुक्रवार से स्कूल के खेल मैदान में श्री बालाजी क्लब ने वालीबाल प्रतियोगिता होगी। शुभारम्भ थानाधिकारी अजीत सिंह बागडोलिया करेंगे। प्रतियोगिता 15 जनवरी तक चलेगी। प्रथम पुरूस्कार 11 हजार, दित्तीय पुरूस्कार 7 हजार रुपए दिए जाएंगे। मध्यप्रदेश राज्य के शिवपुरी, श्योपुर, दिल्ली गंगापुर कोटा सुकेत इटावा राजस्थान ग्रामीण अंचल सहीत से टीमे प्रतियोगिता मे भाग लेंगी।
सरपंचनंदवाना ने पद भार ग्रहण किया: कैथून. कोटसुवांग्राम पंचायत के नव निर्वाचित सरपंच नवनीत नंदवाना ने समारोह में पद भार ग्रहण किया। मुख्य अतिथि हीरालाल नागर विधायक सांगोद, अध्यक्षता विद्याशंकर नंदवाना विधायक पिपल्दा थे, जबकी विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्य मनीष शर्मा पूर्व सरपंच कुंजबिहारी बोहरा थे।