- Hindi News
- रेजोनेंस कोटा के कॉमर्स एवं लॉ विभाग की सेमिनार हुई
रेजोनेंस कोटा के कॉमर्स एवं लॉ विभाग की सेमिनार हुई
इटावा| कस्बेमें रेजोनेंस कोटा के कॉमर्स एवं लॉ विभाग द्वारा शहर के विभिन्न विद्यालयों में केरियर काउंसलिंग सेमीनार हुआ। कार्यक्रम का संचारन राजकुमार जांगिड़ ने किया।
रेजोनेंंस के करियर विशेषज्ञ रेाहित चतुर्वेदी सुधीर आनंद ने बताया कि इटावा के माधव सीनियर स्कूल में 80 विद्यार्थियों, राजकीय सीनियर स्कूल के 40 विद्यार्थियों तथा शारदा सीनियर स्कूल के 60 विद्यार्थियों को विभिन्न केरियर आप्शन की जानकारी दी। रेजोनेंस के एक्सपट्र्स ने विद्यार्थियों को आईटीआई, मेडिकल, सीए, सीएस क्लेट विभिन्न परीक्षाओं में भाग लेने की जानकारी दी गई साथ ही समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को रेजोनेंस द्वारा स्मृति चिन्ह दिया गया।