ढीपरी में ग्रामीणों ने किया समारोह
ग्रामीणों को समस्या से जल्द मिलेगी निजात
झाड़ौल गांव में नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का अभिनंदन
क्षेत्रके ग्राम पंचायत मुख्यालय रनोदिया में अटल सेवा केन्द्र पर पंचायत कोरम की बैठक हुई। यह बैठक सरपंच सुरेन्द्र कुमार मीणा की अध्यक्षता में हुई।
सरपंच ने ग्रामीणों कोरम को भरोषा दिलाया की रनोदिया ग्राम पंचायत के ग्रामीणों को हो रही समस्या से शीघ्र ही निजाता दिलाई जाएगी। बैठक में मिश्री लाल महावर से चम्पा लाल महावर की बाड़ी की और रनोदिया, किश्रवास में रामप्रसाद कुम्हार के मकान से रामेश्वर मीणा की और,मूंडली में महावीर मीणा के मकान से गोबरी लाल मीणा की और नालिमय सीसी रोड़, रनोदिया में शमशान घाट में लगे हैडपंप में पानी की मोटर खेल निर्माण,मूंडली के शमशान घाट पर चबुतरा टीनशेड निर्माण कराने, बिजावता गांव में मंदिर से देवी लाल मीणा की और जवाहरी लाल मीणा के मकान से स्कूल की ओर सीसी रोड़ इन्टर लोकिगं, किश्रवास गांव में बाबू लाल बैरवा के मकान से गांगी की और सीताराम कुम्हार से सीताराम मीणा,स्कूल हैडपंप से भैरू जी की और सीसी रोड़ इन्टर लोकिग, पानी की निकाशी नही होने की जगह पर पाइप लगाने पेयजल हैडपंप लगाने, सहित अन्य कई प्रस्ताव लिया गया। इस अवसर पर सरपंच सुरेन्द्र कुमार मीणा, उपसरपंच हरिओम मीणा, वार्ड पंच गिरिराज भील, बाबू लाल बैरवा, शांति बाई महावर, बिरधी लाल नाथ, कजोड़ लाल महावर, गीता बाई मीणा, सुमित्रा राठौर, रानी बाई मीणा, बिन्तोष बाई गोचर, पूर्व पंचायत समिति डायरेक्टर केदार लाल मीणा, सचिव सुरेश कुमार सैन, रेवड़ी लाल प्रजापति, आदि भी मौजुद थे।
ककरावदासरपंच नागर ने संभाला पदभार
इटावा. ग्रामपंचायत ककरावदा के नवनिर्वाचित सरपंच विजयशंकर नागर उपसरपंच बंशीलाल बैरवा ने पद संभाला। पूर्व सरपंच रामनारायणी आर्य सचिव महावीर प्रजापति ने सरपंच नागर को चार्ज सौंपा। सरपंच नागर ने कहा कि गरीब को गणेश मानकर सेवा करुंगा। सचिव महावीर प्रजापति ने बताया कि पंचायत के पास 10 लाख 15 हजार का बजट है। मौके पर सहायक सचिव सीताराम जागा, वार्ड पंच सुरेंद्र मीणा, जोधराज सेन, धनराज बैरवा, मूर्ति बाई सुमन, कैला बाई, गणेशी बाई, गुड्डी बाई, कांति बाई, पं. हजारी लाल गौत्तम सहित गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
सांगोद बालूूहेड़ा की सरपंच नरेंद्र कुमार गुर्जर पदभार संभालते हुए।
गणेशगंज. रनोदिया ग्राम पंचायत मुख्यालय पर हुई बैठक में जनप्रतिनिधियों को अपनी समस्या बताते ग्रामीण।
सांगोद. अमृतकुआं ग्राम पंचायत के सरपंच सूर्यप्रकाश गर्ग ने पदभार संभाला।
सुल्तानपुर. क्षेत्र के बिसलाई गांव मे सरपंच को पदभार ग्रहण करवाते पूर्व सरपंच