कई किसानाें को नहीं मिली खाद
सुल्तानपुर. कस्बेमें सोमवार को यूरिया खाद की किल्लत के चलते खाद की दुकानों पर सवेरे से ही किसानों की भीड़ लगी रही। खाद विक्रेताओं के पास 1 हजार 20 खाद के खट्टे आए थे। प्रत्येक किसान को खाद के पांच कट्टे दिए गए। खाद के लिए कई किसान सुबह से शाम तक मशक्कत करने के बावजूद खाली हाथ ही लोटे।
यूरिया खाद की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति नहीं होने खाद के साथ अटैचमेंट कालाबाजारी के चलते किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के बड़ौद, मंडावरा, बूढ़ादीत आदि सभी जगह के गांवों के कृषकों को खाद नहीं मिल पा रहा है और कृषक परेशान है। सुबह जैसे ही किसानों को पता चला कि खाद विक्रेताओं की दुकान पर यूरिया खाद के ट्रक आए है, वैसे ही किसानों की भीड़ इकट्ठी हो गई। भीड़ को देखते हुए करीब 10 बजे तक ट्रक खाली होने तक किसानों की भीड़ बढ़ती गई। मोरपा सरपंच सतपाल सिंह मान, जीएसएस अध्यक्ष रामचरण राठौर, पूर्व सरपंच नवल मालव, गुरू बचन सिंह, खुमान सिंह नरूका आदि ने बताया कि कृषि अधिकारियों द्वारा सही इस्टीमेट नहीं बनाने से खाद की समस्या उत्पन्न होती है। कस्बे सहित क्षेत्र में यूरिया खाद की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति नहीं होने खाद के साथ अटैचमेंट कालाबाजारी के चलते किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को यूरिया की किल्लत के चलते चिंता सता रही है कि फसल के लिए यूरिया उपलब्ध हो सकेगा या नहीं।
सुल्तानपुर कस्बे में खाद की दुकान पर लगी किसानों की भीड़।