- Hindi News
- नालियों की सफाई नहीं होने से सरोवर नगर के मार्ग पर कीचड़
नालियों की सफाई नहीं होने से सरोवर नगर के मार्ग पर कीचड़
कस्बेके वार्ड 24 सरोवर नगर के मुख्य मार्ग पर लंबे समय से सीसी रोड का निर्माण नहीं होने नालियों में कचरा जमा होने तथा उनकी सफाई नहीं होने के कारण मुख्य मार्ग की सड़क पर कीचड़ हो रहा है।
कई जगहों पर हो रहे बुड्ढे-बुड्ढे गड्ढों में कीचड़ जमा हो रहा है। जिससे गुजरने वाले वाहन चालकों सहित क्षेत्रवासियों को परेशानी हो रही है। क्षेत्र के नागरिक मनोज गौत्तम, नंदकिशोर सोनी, राधेश्याम राठौर ने बताया कि इस मार्ग पर सीसी रोड स्वीकृत है, इसको बनाने को लेकर सरपंच ग्राम सेवक को अवगत करा दिया है, लेकिन अभी तक आवश्वासन के अलावा कुछ नहीं हुआ। जबकि यह मार्ग क्षेत्र के सैकड़ों मकानों में जाने का मार्ग हैं। लेकिन इस पर पानी और कीचड़ भरा होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसी तरह पुराना बाजार की मुख्य सड़क पर ही कचरे के ढेर लगे हुए हैं। जिसके कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही हैं। इस संबंध में सरपंच सुनीता भील ने बताया कि ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा।
इटावा. कस्बेके वार्ड 24 के मुख्य रास्ते पर फैला कीचड़, इससे आवागमन में परेशानी हो रही है।