- Hindi News
- पहले सरपंच बनाया, दबाव आया तो किया निलंबित
पहले सरपंच बनाया, दबाव आया तो किया निलंबित
फर्जीतरीके से पट्टे बांटने के मामले में दोषी मानते हुए सरकार ने सुवाणा ग्राम पंचायत के कार्यवाहक सरपंच नंदलाल गुर्जर को भी निलंबित कर दिया है। गौरतलब है कि इससे पहले सरपंच जीवराज जाट को भी इसी मामले में निलंबित किया गया था।
सरपंच जाट उपसरपंच गुर्जर पर एक ही तरह का आरोप होने के बावजूद भी सरकार ने पहले जीवराज जाट को निलंबित किया और उपसरपंच गुर्जर को बचाते हुए कार्यवाहक सरपंच बनाया। जब लोग इस मामले में जिला परिषद में शिकायत करने पहुंचे और बताया कि एक ही मामले में दोनों दोषी है तो फिर गुर्जर को क्यों बचाकर कार्यवाहक सरपंच क्यों बनाया। इस शिकायत के बाद ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के अवर सचिव (जांच)श्रवणकुमार बुनकर ने सुवाणा पंचायत के कार्यवाहक सरपंच गुर्जर के निलंबन के आदेश भी जारी कर दिए।
अब सवाल यह भी उठ रहे हैं कि जब उपसरपंच भी फर्जी पट्टे जारी करने के मामले आरोपी थे तो इतने दिन बचाकर कार्यवाहक सरपंच का चार्ज क्यों दिया गया। जबकि दोनों पर पद का दुरुपयोग कर खाली भूखंड, नाला स्वयं की भूमि पर नियम विरुद्ध पट्टे जारी करने की शिकायत थी। विभाग ने इसी तरह अनियमितता के एक और मामले में जहाजपुर पंचायत समिति की सरसिया ग्राम पंचायत की सरपंच उगमादेवी को निलंबित किया है। उगमादेवी पर सामुदायिक भवन का नक्शे के आधार पर निर्माण नहीं कराने के मामले में शिकायत आई थी। इस पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए निलंबित किया। जिला परिषद सीईओ रामपाल शर्मा ने बताया कि निलंबित सरपंच उपसरपंच अब ग्राम पंचायत की किसी भी गतिविधि में भाग नहीं ले सकेंगे।
सरपंच ने दिया है स्टे: सुवाणा बीडीओ
सुवाणाग्राम पंचायत के सरपंच जीवराज जाट ने निलंबन के खिलाफ पंचायत समिति में स्टे जमा कराया है। सुवाणा पंचायत समिति के बीडीओ बीरबलसिंह जानू ने बताया कि सरपंच ने स्टे दिया है परंतु उन्हें सरपंच का चार्ज वापस नहीं दिया है। इस संबंध में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग से मार्गदर्शन मांगा गया है।
वार्ड पंच मिलकर तय करेंगे सरपंच: सीईओ
सुवाणामें सरपंच उपसरपंच के निलंबन के बाद सरपंच का चार्ज किसे मिलेगा इस पर चर्चा शुरू हो गई है। जिला परिषद सीईओ रामपाल शर्मा ने बताया कि यदि सरपंच अनारक्षित वर्ग से चुना गया है तो सभी वार्डपंच मिलकर सरपंच का चयन कर लेंगे। यदि आरक्षित वर्ग से सरपंच है तो उसी वर्ग के वार्डपंच