शिक्षकों ने उठाई वेतन दिलाने की मांग
जहाजपुर. राजस्थानशिक्षक संघ राष्ट्रीय उप शाखा जहाजपुर के शिक्षकों ने वेतन दिलाने की मांग को लेकर ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। शिक्षक संघ अध्यक्ष चरत सिंह मीणा, तहसील मंत्री चाजूमल गुर्जर, कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा ने ज्ञापन में बताया कि बीईईओ कार्यालय के अधीन स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को जनवरी 2015 का भुगतान नहीं मिला है। एसएसए के तहत कार्यरत शिक्षकों को भी वेतन नहीं मिला है। सितंबर 2013 भर्ती शिक्षकों को भी दो साल से वेतन नहीं मिला है। समस्याओं का दस दिन में समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।