पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पथ संचलन पर पत्थर फेंकने के आरोप में एक और पकड़ा

पथ संचलन पर पत्थर फेंकने के आरोप में एक और पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जहाजपुर /भीलवाड़ा. जहाजपुरमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पथ संचलन पर पत्थर फेंकने के आरोप में मंगलवार को एमए छात्र मोइन पुत्र इमरान कुरैशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में यह चौथी गिरफ्तारी है।

जहाजपुर थाना प्रभारी सांवर मल गोदारा ने बताया कि आरोपी मोइन सोमवार को पकड़े गए खोहल्ला मोहल्ला निवासी जांबाज पुत्र बाबू खां देशवाली, शीतला माता का चौक निवासी सलमान पुत्र अब्दुल रहमान पठान फकीरों का मोहल्ला निवासी अशफाक पुत्र शफीक मोहम्मद को मंगलवार को अदालत में पेश किया। मामले में पूछताछ के लिए पुलिस ने चारों आरोपियों का दो दिन रिमांड मांगा। कोर्ट ने इन आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया। सीआई गोदारा ने बताया कि कंपाउंडर इमरान का बेटा मोइन एमए छात्र है और वारदात में शामिल था। इन चारों से पूछताछ कर मामले की तह तक जाने का प्रयास किया जा रहा है। विदित रहे कि रविवार को जहाजपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पथ संचलन पर शरारती तत्वों ने पत्थर फेंककर एक कार्यकर्ता दीपक गुजराती को घायल कर दिया था। इस घटना से संघ कार्यकर्ताओं विभिन्न संगठनों में रोष फैल गया था।

मुख्य आरोपी शीघ्र गिरफ्तार हो

विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मंगलवार को एडीएम सुरेश यादव एएसपी हर्ष र|ू से मिले। इन्होंने पथ संचलन पर पत्थर फेंकने वाले मुख्य षडयंत्रकारियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलेक्टर एसपी के नाम ज्ञापन दिया।