पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेवा केंद्र सांख्यिकी भवन का लोकार्पण

सेवा केंद्र सांख्यिकी भवन का लोकार्पण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपासरकार होने के बावजूद विकास में कमी नहीं आने दी जाएगी। जनता क्षेत्र में काम करने वाले तथा दुख-सुख में काम आने वालों को ही वोट दे जीत दिलाती है। इसी का परिणाम है कि जिले में जहाजपुर विधानसभा में कांग्रेस की जीत हुई है। हर समय लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

यह बात पंचायत समिति परिसर में नवनिर्मित किसान सेवा केंद्र एवं सांख्यकी भवन के लोकार्पण पर मुख्य अतिथि पद से संबोधित करते हुए जहाजपुर विधायक धीरज गुर्जर ने कही। समारोह की अध्यक्षता प्रधान विजय सिंह राणावत ने की। उन्होंने 5 वर्ष में कराए विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि उपप्रधान मनीष गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य भीमसिंह मेड़तिया, सरपंच विमला देवी जीनगर, विकास अधिकारी उज्वल कुमार मारू, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेश भारती गोस्वामी, वार्डपंच धर्मचंद जीनगर तथा शिक्षा प्रसार अधिकारी रामलाल सांगावत ने भी संबोधित किया।

विधायकने चौपाल में सुनीं समस्याएं

कोटड़ी.जहाजपुरविधायक धीरज गुर्जर ने पंचायत समिति सभागार में चौपाल लगा लोगों की समस्याएं सुनी एवं संबंधित अधिकारी को समस्या समाधान का का निर्देश दिया। गुर्जर ने कहा लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना सभी का कर्तव्य एवं अधिकार है। इसमें किसी प्रकार की कमी बर्दास्त नहीं की जाएगी। लोगों ने बिजली, पानी तथा आम रास्ते को दुरुस्त कराने की मांग की।

कोटड़ी. पंचायतसमिति सभागार में विचार रखते विधायक धीरज गुर्जर।