- Hindi News
- 1 सरपंच, 1 प्रधान तथा 15 पंस सदस्य अिधक चुने जाएंगे
1 सरपंच, 1 प्रधान तथा 15 पंस सदस्य अिधक चुने जाएंगे
इसबार हो रहे पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में जिले में एक-एक सरपंच, प्रधान, 15 पंचायत समिति सदस्य तथा 11 वार्ड पंच अधिक चुने जाएंगे। ऐसा पंचायतीराज संस्थाओं के पुनर्गठन के कारण होगा।
पंचायतीराज विभाग द्वारा हाल ही किए पुनर्गठन के बाद जिले में बिजौलिया नई पंचायत समिति बनाई गई। इस कारण एक प्रधान 15 पंचायत समिति सदस्य बढ़ गए। इसी तरह जहाजपुर पंचायत समिति क्षेत्र में ऊंचा से कुचलवाड़ा कलां गांव को तोड़ नई पंचायत बनाने से 13 वार्ड बढ़े। इस वजह से एक सरपंच पद बढ़ गया।
जिले में कुल वार्डों पर असर 11 की बढ़ोतरी का पड़ा। इस बार गांवों के मतदाता 37 जिला परिषद सदस्य 226 पंचायत समिति सदस्य, 12 प्रधान, 384 सरपंच 4176 वार्ड पंच चुनेंगे। जिला परिषद सदस्यों की संख्या में इस बार कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।
इस बार यह रहेगी तस्वीर
पद2010 2015 वृद्धि
जिलापरिषद सदस्य 37 37 --
पंचायत समिति सदस्य 211 226 15
सरपंच 383 384 01
प्रधान 11 12 01
वार्ड पंच 4165 4176 11
स्रोत:जिला निर्वाचन विभाग