पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निखरने लगी नागदी नदी

निखरने लगी नागदी नदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{युवाओं ने चलाया स्वच्छता अिभयान

भास्करन्यूज | जहाजपुर

गंदगीके कारण नाले में सिमटी नागदी नदी निखरने लगी है। नदी घाटों की सफाई का स्वरूप निखारने के लिए युवा आगे आए हैं। श्रमदान करने के लिए युवाओं का कारवां बढ़ता जा रहा है। 13 नवंबर को भास्कर ने अतिक्रमण कचरे से सिमटा नागदी नदी का आकार शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद वर्षों से उपेक्षा का शिकार नागदी नदी का सौंदर्य लौटने लगा। युवा मुकेश चौधरी, अंकित सोनी, दीपक सिंह कैलाश मूंदड़ा सहित अन्य युवाओं ने अभियान से जुड़कर नदी के अस्तित्व को बचाने की मुहिम शुरू की है। युवा रोजाना नदी की सफाई करने पहुंच रहे हैं। यह सिलसिला करीब एक माह से निरंतर जारी है। अभियान से रोजाना युवा जुड़ रहे हैं। स्थिति यह है कि एक माह में नागदी नदी के दोनों तरफ बने घाट कुंड साफ सुथरे दिखने लगे हैं। जबकि पहले दोनों तरफ के घाट झाड़ियों गंदगी से अटे पड़े थे।

घाटपर नहाने लगे लोग

नदीकी सफाई के बाद अब घाटों पर नहाने के लिए अच्छी सुविधा हो गई। गंदगी के कारण पिछले पांच साल से लोग घाट पर आने से कतराते थे। यहां लोगों ने नहाना भी बंद कर दिया था। नदी के तट पर कई समाजों के मोक्षधाम हैं। यहां आने वालों को भी नहाने के लिए इधर उधर नहीं भटकना पड़ेगा।

पहल

ÖæS·¤Ú