पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माताजी का खेड़ा गांव में पिछले तीन दिन से बिजली आपूर्ति प्रभावित

माताजी का खेड़ा गांव में पिछले तीन दिन से बिजली आपूर्ति प्रभावित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परेशानी

बिजली बंद रहने पर ग्रामीणों ने लगाया जाम

तीनदिन से बिजली आपूर्ति ठप रहने से परेशान माताजी का खेड़ा गांव के लोग रविवार को कुराड़िया पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों ने पत्थर डालकर भीलवाड़ा-देवली मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीण ट्रांसफार्मर बदलने की मांग कर रहे थे। जाम से वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस उपाधीक्षक प्रहलाद सिंह जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाकर एक घंटे बाद जाम खुलवाया।

ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन पहले 11 हजार केवी बिजली लाइन घर को टच हो गई। करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई थी। इसी दिन लाइन में फाल्ट आने से ट्रांसफार्मर जल गया था। इसके बाद से बिजली सप्लाई बंद है। ग्रामीणों ने बिजली निगम अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाया।

20के खिलाफ मामला दर्ज

बिजली समस्या को लेकर जाम लगाने पर पुलिस ने करीब 20 जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआई प्रहलाद सिंह की रिपोर्ट पर सोकरण, धर्मराम मीणा, श्रवण मीणा, राजेश सहित 20 जनों को आरोपी बनाया गया है।

जहाजपुर. कुराड़ियामें देवली-भीलवाड़ा मार्ग पर पत्थर डालकर जाम लगाते ग्रामीण।

भास्कर न्यूज| जहाजपुर