फतेहपुर में बुखार के 40 रोगी और मिले
जहाजपुर| फतेहपुरगांव में बुखार के रोगी बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को मेडिकल विभाग की टीमों ने सर्वे किया। जिसमें 40 बुखार पीड़ित मिले हैं। अब तक बुखार के रोगियों की संख्या 56 पहुंच गई हंै। रोगियों की जांच कर मौके पर ही उपचार किया। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित गुप्ता ने बताया कि सोमवार को 40 बुखार पीड़ित मिले। जिनके खून की जांच के लिए सैंपल लेकर भेजे गए हैं। गांव में मेडिकल टीमों द्वारा घर-घर में दवा का छिड़काव किया जा रहा है। गौरतलब है कि रविवार को बुखार के 16 रोगी तथा पीएफ का एक रोगी मिलने के बाद चिकित्सा विभाग हरकत में आया। मौके पर मेडिकल टीमें भेजी गई। गांव में घर-घर जाकर रोगियों की जांच कर दवाइयां दी गईं।