पथ संचलन पर पथराव में 2 और पकड़े
जहाजपुर. कस्बेमें 7 दिसंबर को निकाले गए आरएसएस के पथ संचलन पर पथराव करने के मामले में बुधवार को पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनसे पूछताछ की जा रही है। थानाधिकारी सांवर मल नागोरा ने बताया कि पथ संचलन पर पथराव के आरोप में रईस पुत्र रफीक मोहम्मद देशवाली बंटी पुत्र अहसान बाबा निवासी जहाजपुर को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस अब तक 6 जनों को गिरफ्तार कर चुकी है।