सैनिक विश्राम गृह निर्माण की मांग
जहाजपुर. कस्बेमें सैनिक विश्राम गृह नहीं होने से पूर्व सैनिकों को परेशान होना पड़ता है। कस्बे में विद्युत निगम कार्यालय के पीछे सैनिक विश्राम गृह के लिए एक बीघा जमीन आरक्षित है। पूर्व सूबेदार बंशीलाल मीणा ने बताया कि विश्राम गृह के अभाव में बाहर से आने वाले सैनिकों को दिक्कत होती है।