जहाजपुर. माताजीका खेड़ा बरड़ा गांव में शुक्रवार सुबह घर मेंं रखा फ्रिज चालू करते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई। थानाधिकारी सांवर मल नागोरा ने बताया कि मनीष (22) पुत्र रामकरण मीणा शुक्रवार सुबह घर पर फ्रिज चालू कर रहा था। इसी दौरान करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।