जहाजपुर. शृंगारचंवरी की महिला ने रोजड़ी गांव के छह जनों के खिलाफ नाबालिग बेटी का अपहरण कर शादी करने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया। थानाधिकारी सांवरमल नागौरा ने बताया कि रिपोर्ट में बताया कि तीन सितंबर को रोजड़ी गांव के जगदीश मीणा, प्रेम, मनराज सहित छह जनों ने उसका अपहरण कर लिया।