पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच दिन से दूध दलिए को तरसीं प्रसूताएं

पांच दिन से दूध दलिए को तरसीं प्रसूताएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
14 सितंबर को प्रकािशत समाचार

भास्कर न्यूज | जहाजपुर

सामुदाियकअस्पताल में प्रसुताओं को वितरित दलिए मंे इल्लियां निकलने का मामला सामने आने के बाद व्यवस्था सुधारना तो दूर बल्कि अघोषित रूप से इसे बंद कर दिया गया। अस्पताल में पांच दिन से प्रसुताओं को कलेवा योजना के तहत वितरित होने वाले दूध, दलिए बिस्किट का वितरण नहीं हो पा रहा है।

गौरतलब है कि दैनिक भास्कर ने 14 सितंबर के अंक में प्रसुताओं को वितरित दलिए में निकली इल्लियां शीर्षक से खबर प्रकाशित कर विभाग की लापरवाही को उजागर किया था। इसके बाद हरकत में आए विभाग के चिकित्सा प्रभारी डॉ. अमित गुप्ता ने महिला एवं बाल विकास विभाग को नोटिस देकर स्वयं सहायता समूह द्वारा वितरित दलिए में इल्लियां निकलने पर स्पष्टीकरण मांगते हुए जांच रिपोर्ट मांगी थी।

^दलिएमें इल्लियां निकलने की शिकायत पर जांच की गई। जांच में भी ऐसा ही मिला। इस पर संबंधित स्वयं सहायता समूह से सप्लाई बंद है। मामले में सीडीपीओ से जांच रिपोर्ट मांगी है। अभी प्रसुताओं को दूध दलिए की सप्लाई नहीं हो रही है। दूसरे समूह से जल्दी ही सप्लाई शुरू करवाई जाएगी। -डॉ.अमित गुप्ता, चिकित्साप्रभारी, जहाजपुर

^प्रसुताओंको दूध दलिया वितरित नहीं होने का मामला गंभीर है। इस मामले को दिखवाकर तुरंत व्यवस्था सुचारू करवा दी जाएगी। -वंदनाखोरवाल, एसडीएम,जहाजपुर