बजरी दोहन पर एलएनटी जब्त, ढाई लाख जुर्माना वसूला
बनासनदी से बजरी दोहन कर चरागाह में जमा करने की सूचना पर गुरुवार को तहसीलदार ने गिरदावर पटवारियों की टीम को भेजा। मौके से एलएनटी को जब्त किया गया। बजरी दोहन पर एलएनटी चालक से ढाई लाख जुर्माना वसूला गया। तहसीलदार अरुण शर्मा ने बताया की रावतखेड़ा के चरागाह में अवैध रूप से बजरी का भंडारण करने की शिकायत मिली। इस पर गुरुवार को गिरदावर रामसिंह मीणा, अमरसिंह मीणा, पटवारी अनिल कुमार, रामजीलाल जाट, प्रयागराज, जगदीश जाट, जगदीश मीणा को मौके पर भेजा गया। मौके पर जाने पर शिकायत सही पाई गई। टीम ने मौके से एक एलएनटी जब्त की। खनिज विभाग के फोरमैन अशोक वर्मा भी मौके पर पहुंच गए। टीम ने अवैध रूप से एलएनटी चलाने पर दो लाख रुपए मौके पर 168 टन बजरी बिना रॉयल्टी मिलने पर दस गुना पेनल्टी 50 हजार 400 रुपए लगाई। एलएनटी चालक चौथमल मीणा ने गलती मानते हुए 2 लाख 50 हजार 400 रुपए जुर्माना चुकाया। इस पर एलएनटी उसे सौंप दी गई।
दूसरी बड़ी कार्रवाई
अवैधखनन पर तहसील प्रशासन की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे अवैध खननकर्ताओं में खलबली मची हुई है। तहसीलदार शर्मा ने बताया की अवैध खनन की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
बनास नदी से बजरी निकाल रावतखेड़ा के चरागाह में डालने की सूचना पर पहुंची टीम