कल्पवृक्ष धाम में होगा तुलसी विवाह
कल्पवृक्ष धाम में होगा तुलसी विवाह
भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा
श्रीकल्प वृक्ष धाम मंदिर सेवा समिति आमा की ओर से 3 दिसंबर को तुलसी विवाह का आयोजन महंत वैष्णव दास त्यागी के सानिध्य में होगा। समिति के बंशी लाल सारस्वत ने बताया कि आयोजन को लेकर 28 सितंबर को कल्प वृक्ष धाम फलोदी आमा में मीटिंग होगी।
बाबाजय गुरुदेव का सत्संग आज
जहाजपुर.कस्बेके बारह देवरा में मंगलवार को बाबा जय गुरुदेव का आध्यात्मिक सत्संग शाकाहार रैली का आयोजन होगा। आयोजन को लेकर जिला संगत द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हंै। आयोजन में हजारों सत्संगी भाग लेंगे। जय गुरुदेव संगत के जिलाध्यक्ष विष्णुकुमार सोनी ने बताया कि मंगलवार सुबह दस बजे कस्बे में सत्संगियों द्वारा शाकाहार रैली निकाली जाएगी। वहीं दोपहर एक बजे आध्यात्मिक सत्संग होगा। जिसे जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा जय गुरुदेव के उत्तराधिकारी पंकज महाराज राष्ट्रीय उपदेशक सतीशचंद्र संबोधित करेंगे।