पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रसूताओं के दलिए में इल्लियां, हंगामा

प्रसूताओं के दलिए में इल्लियां, हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे के राजकीय अस्पताल में शनिवार को प्रसूताओं को वितरित किए गए दलिए में इल्लियां निकली। यह देख परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और वे हंगामा करने लगे। एसडीएम ने दलिया वितरित करने वाले समूह को हटाने एवं पुराने बिलों का भुगतान रोकने के निर्देश दिए हैं।

राजकीय अस्पताल में रोजाना स्वयं सहायता समूह द्वारा दूध दलिया वितरित किया जाता है। शनिवार सुबह का दलिया दोपहर 12 बजे प्रसूताओं को दिया गया। प्रसूताओं ने खाने के लिए दलिए में दूध मिलाया तो इल्लियां तैरती दिखाई दीं। यह देखकर प्रसूताएं घबरा गई। बीगोद निवासी प्रसूता शाहीन प|ी सद्दाम हुसैन ने बताया कि जब वह दलिया खाने लगी तो उसे इल्लियां नजर आई। जिसकी शिकायत उसने वार्ड प्रभारी एएनएम शकुंतला से की। सूचना पर चिकित्सा प्रभारी डॉ. अमित गुप्ता महिला चिकित्सक बिंदु गुप्ता भी अस्पताल पंहुचे। चिकित्सा प्रभारी ने प्रसूताओं को वितरित किए गए दलिए में दूध मिलाया तो उसमें इल्लियां तैरने लगी। यह देख डॉक्टर भी हेरान रह गए। डॉ. गुप्ता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया।

^अस्पतालमें स्वयं सहायता समूह द्वारा दलिया वितरित किया जाता है। शनिवार को वितरित दलिए में इल्लियां निकलने की शिकायत प्रसूताओं ने की है। मैंने भी इल्लियां देखी हैं। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।

डॉ.अमित गुप्ता, चिकित्साप्रभारी, जहाजपुर

^प्रसूता महिलाओं को दिए दलिए मेंे इल्लियां निकलने की जानकारी डॉक्टर ने दी है। मामला प्रसूताओं के स्वास्थ्य से जुड़ा है। तुरंत प्रभाव से उक्त समूह को कार्य से हटाने के निर्देश देने के साथ ही पूर्व के भुगतान बिलों पर रोक लगा दी गई है। चिकित्सा प्रभारी को प्रसूताओं के लिए गुणवत्तापूर्ण दलिया दूध उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

वंदनाखोरवाल, एसडीएमजहाजपुर