महिला अफसर ने शुरू किया अनशन
महिला अफसर ने शुरू किया अनशन
भास्करन्यूज. जहाजपुर
मनरेगा सहायक कार्यक्रम अधिकारी के साथ अभद्रता का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। आरोपी कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर महिला अधिकारी ने शनिवार से एसडीएम कार्यालय के बाहर आमरण अनशन शुरू किया। वहीं मनरेगा कर्मियों ने सहायक कार्यक्रम अधिकारी के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए उन्हें हटाने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी काम का बहिष्कार किया। सहायक कार्यक्रम अधिकारी करमा जाट ने शनिवार को एसडीएम वंदना खोरवाल को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें न्याय दिलाने की गुहार करते एमआईएस मैनेजर पर आरोप लगाते हुए एक चार सूत्री मांग पत्र सौंपा।