पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भीलवाड़ा. रायपुरकस्बे में पशु अस्पताल के पास ग्रामीणों ने गो

भीलवाड़ा. रायपुरकस्बे में पशु अस्पताल के पास ग्रामीणों ने गो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. रायपुरकस्बे में पशु अस्पताल के पास ग्रामीणों ने गो तस्करी की आशंका से मंगलवार रात एक पिकअप पकड़ी। उसमें 13 पशु थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप चालक एक अन्य को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी भज्जूराम ने बताया कि पशु कोशीथल से भरकर जयपुर ले जाए जा रहे थे। पिकअप चालक जहाजपुर के बूंदी गेट निवासी दुर्गालाल रैगर कोशीथल निवासी दुर्गालाल बागरिया को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है। पशुधन को पास के सगरेव गांव में रामलाल गुर्जर चुन्नीलाल गुर्जर के यहां देखरेख के लिए संभलवाया गया है।

एसएमसीकी मीटिंग

काछोला.जस्सूजीका खेड़ा में स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को विद्यालय विकास समिति की मीटिंग आयोजित हुई। मीटिंग में सदस्यों को एसएमसी के कार्य एवं निशुल्क शिक्षा का अधिकार के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। मीटिंग में विद्यालय के विकास, खेल गतिविधियों एवं शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने पर भी चर्चा की गई। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश मीणा को सुझाव दिए। मीटिंग में परमेश्वर सुथार, सदस्य एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।