रास्ता विवाद में 50 के खिलाफ मामला
रास्ता विवाद में 50 के खिलाफ मामला
जहाजपुर|कस्बेमें कीर समाज के पंचायती भूखंड पर रास्ते को लेकर सोमवार को समाज के लोगों भूखंड मालिक के बीच विवाद हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दी। पुलिस ने 50 जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
थाना प्रभारी राजू राम चौधरी ने बताया भूखंड मालिक जब्बार मोहम्मद ने बताया कीर समाज के लोग अनधिकृत रूप से भूखंड की चारदीवारी तोड़कर घुसे एवं पत्थर डाल दिए। वहीं विवाद के बाद कीर समाज के लोगों ने थाना प्रभारी को बताया कि कार्यक्रम होने से पुराने रास्ते को दुरूस्त करा रहे थे। इसी दौरान रफीक मोहम्मद अन्य ने वहां आकर गाली-गलौज करने लगे।