पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माहेश्वरी समाज परिचय सम्मेलन के लिए संपर्क

माहेश्वरी समाज परिचय सम्मेलन के लिए संपर्क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. नगरमाहेश्वरी सभा के तत्वावधान में 27 28 दिसंबर को आरके आरसी व्यास महेश भवन में आयोजित होने वाले युवक-युवती परिचयन सम्मेलन के लिए पदाधिकारियों ने जिले का दौरा कर सम्मेलन में अधिक से अधिक युवक युवतियों के शामिल होने के लिए प्रेरित किया। सभा मंत्री देवेंद्र सोमानी ने बताया कि रामप्रसाद आगाल के नेतृत्व में जमना लाल बांगड़, सत्यनारायण तोषनीवाल, बीएल माहेश्वरी ओम प्रकाश मालू ने मंगरोप, आमा, बड़लियास, सिंगोली, कोदूकोटा, आकोला, कोटड़ी, रासेड़, छापरेल, जहाजपुर, शक्करगढ़, इटुंदा, उलेला, पीपलूंद आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया। विभिन्न क्षेत्रों में तहसील अध्यक्ष मंत्री के सहयोग से कार्यकर्ताओं वरिष्ठ नागरिकों से विशेष चर्चा की।