- Hindi News
- पंच कल्याणक वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव 25 से
पंच कल्याणक वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव 25 से
जहाजपुर. कस्बास्थित श्री 1008 नेमिनाथ अतिशय तीर्थ क्षेत्र में पंच कल्याणक वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव 108 श्री विबुद्ध सागर महाराज के सान्निध्य में 25 फरवरी से 2 मार्च तक खंडेलवाल दिगंबर जैन मंदिर में होगा। समाज के कालू जैन ने बताया कि श्री 1008 नेमिनाथ अतिशय क्षेत्र जहाजपुर में मज्जिनेन्द्र मूलनायक नेमिनाथ जिन बिंबों का पंच कल्याणक वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया जाएगा। 25 फरवरी को ध्वजारोहण एवं गर्भकल्याणक पूर्व रूप, 26 को गर्भ कल्याणक उत्तर रूप, 27 को जन्म कल्याणक, 28 को तप कल्याणक, 1 मार्च को ज्ञान कल्याणक 2 मार्च को मोक्ष कल्याणक का आयोजन होगा। कार्यक्रम के दौरान 28 फरवरी को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।
कोटड़ीश्याम को लगाया छप्पनभोग
कोटड़ी|भगवानश्रीचारभुजानाथके दरबार में मंगलवार को छप्पनभोग लगाया गया। इस अवसर पर सवेरे भगवान का अभिषेक, सजे-धजे ठाकुरजी की महाआरती की गई। दोपहर 12 बजे से छप्पनभोग के दौरान अनेक व्यंजनों से झांकी सजाई गई। जिसके दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में दूरदराज से श्रद्धालु उमड़े जिन्होंने लंबी कतार में काफी समय इंतजार के बाद दर्शन हो सके। दोपहर 2 बजे से प्रसाद वितरण किया गया।