पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओवरलोड वाहनों के खिलाफ हो कार्रवाई

ओवरलोड वाहनों के खिलाफ हो कार्रवाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जहाजपुर. अवैधरूप से बजरी खनन एवं ओवरलोड़ वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को बंधा के झूंपड़ा के ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण खेमराज, मनराज मीणा, ईश्वर लाल, बाबूलाल मीणा ने बताया कि बजरी के ओवर लोड वाहनों के कारण सडकें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। ग्रामीणों ने अवैध खननकर्ता एवं ओवरलोड वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।