ज्यादती का एक आरोपी पकड़ा, दूसरे की तलाश
भीलवाड़ा | मंडपियाक्षेत्र की नाबालिगा के साथ ज्यादती के मामले में मंगरोप पुलिस ने एक आरोपी को ज्यादती पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया है। जिसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। न्यायाधीश ने उसे एक दिन के लिए रिमांड पर रखने के आदेश दिए। मामले में एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार गत दिनों मंडपिया क्षेत्र की नाबालिगा के साथ मंडपिया निवासी शेरू उर्फ श्यामलाल मीणा ने ज्यादती की। युवक ने नाबालिगा को स्कूल जाते हुए रोका तथा बाइक पर बिठा कर जहाजपुर ले गया। जहाजपुर में उसे लुहारीकलां निवासी अपने मामा फोरू उर्फ ताराचंद मीणा को सौंप दिया। ताराचंद ने भी नाबालिगा के साथ ज्यादती की। आठ फरवरी को मीणा के चंगुल से निकली बालिका ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। बाद में नाबालिगा ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शेरू उर्फ श्यामलाल फोरू उर्फ ताराचंद के खिलाफ मामला दर्ज कराया।