- Hindi News
- ग्रामीणों ने लगाया जाम 20 जनों पर मुकदमा
ग्रामीणों ने लगाया जाम 20 जनों पर मुकदमा
जहाजपुर. तीनदिन से बिजली आपूर्ति ठप रहने से परेशान माताजी का खेड़ा गांव के लोग रविवार को कुराड़िया पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों ने पत्थर डालकर भीलवाड़ा-देवली मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीण ट्रांसफार्मर बदलने की मांग कर रहे थे। जाम से वाहनों की लंबी कतार लग गई।
पुलिस उपाधीक्षक प्रहलाद सिंह जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाकर एक घंटे बाद जाम खुलवाया। ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन पहले 11 हजार केवी बिजली लाइन घर को टच हो गई। करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई थी। इसी दिन लाइन में फाल्ट आने से ट्रांसफार्मर जल गया था इधर, बिजली समस्या को लेकर जाम लगाने पर पुलिस ने करीब 20 जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।