हत्या की कोशिश के 3 आरोपी गिरफ्तार
जहाजपुर. लाठियोंसे एक विकलांग पर हमला कर हत्या की कोशिश करने के तीन आरोपियों को जहाजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि 25 अक्टूबर को शोराज पुत्र नंदा मीणा के साथ बगता का बाड़ा निवासी राजेंद्र पुत्र फूलसिंह मीणा, भैंरू सिंह पुत्र बहादुर मीणा योगेश पुत्र रामगोपाल मीणा ने लाठियों से हमला किया था। इस घटना को लेकर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया। इसके बाद से फरार इन तीन आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें अदालत में पेश करने पर जेल भेज दिया गया।