भास्कर संवाददाता . जहाजपुर/ हनुमाननगर
भास्कर संवाददाता . जहाजपुर/ हनुमाननगर
प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी ने भारत का नाम विश्व में रोशन किया है। देश हित में विदेशों से कई करार किए हैं। देश के लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया। फसल बीमा का कानून बदल कर नया लागू किया। जिससे देश के लाखों किसानों को मुआवजा मिलेगा। यह बात केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री सांवर लाल जाट ने कही। वे बुधवार को अमरवासी देवली रोड पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि 12 रुपए में बीड़ी का बंडल भी नहीं मिलता है। हमारे प्रधानमंत्री इतने रुपए में सामाजिक सुरक्षा के तहत दो लाख रुपए का बीमा दे रहे हैं। मोदी ने मुद्रा योजना लागू की। जिसमें बेरोजगारों को बिना गारंटी के बैंकों से लोन दिया जा रहा है। जाट ने कहा की देश प्रदेश की सरकार द्वारा योजनाओं विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं रखी जा रही है। जरूरत इस बात की है कि प्रशासनिक निचले स्तर के कर्मचारी लोगों को राहत पहुंचाने में इमानदारी से काम करें। सभा में प्रधान शिवजीराम मीणा, शिवजीराम प्रतिहार ने भी विचार रखे। मंत्री जाट के यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। दौरान एसडीएम महावीर प्रसाद नायक, विकास अधिकारी रामगोपाल वर्मा, ऊंचा के पूर्व सरंपच राजेश जैन, जयसिंह मीणा, अमरवासी सरपंच प्रभुलाल, भरतसिंह, टीकड़ सरपंच मदनगोपाल मीणा, राधेश्याम नुवाल, जहाजपुर एसडीओ महावीर नायक, विकास अधिकारी गोपाल लाल, देवली थानाधिकारी मोटाराम बेनीवाल, हनुमाननगर थानाधिकारी घीसालाल आदि उपस्थित थे।