2229 महिलाओं को मिले 1.9 करोड़
जहाजपुर| इंदिरागांधी मातृत्व सहयोग योजना में प्रसूताओं को एक करोड़ 9 लाख 26 हजार रुपए वितरित किए गए। पायलट प्रोजेक्ट योजना केवल भीलवाड़ा उदयपुर जिले में ही संचालित हो रही है। इसमें महिला के गर्भवती होने से 7 माह तक टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच, आईएफए जांच की शर्तें पूरी करने पर 3-3 हजार रुपए दो किश्तों में दिए जाते हैं।