पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देश की ये पांच ट्रेन नहीं, पांच सितारा होटल चल पड़े हैं

देश की ये पांच ट्रेन नहीं, पांच सितारा होटल चल पड़े हैं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{सुजीत ठाकुर . नईदिल्ली, {महेश शर्मा.जयपुर {सतीशवैरालकर.औरंगाबाद

सितंबरआनेके साथ ही देश की लग्ज़री ट्रेनें चल पड़ी हैं। दुनिया में टॉप-टेन ट्रेनों में शुमार पैलेस ऑन व्हील्स, डेक्कन ऑडिसी, गोल्डन चैरिएट, महाराजा एक्सप्रेस और रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स के ज्यादातर पैसेंजर विदेशी सैलानी ही हैं। पैलेस ऑन व्हील्स के प्रेसिडेंट सुईट में आठ दिन का सफर सबसे खर्चीला है, 14 लाख रुपए से ज्यादा चुकाने पड़ते हैं एक व्यक्ति को।

1982 में चली देश की सबसे पुरानी लक्ज़री ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स की ख्याति किसी चलते-फिरते फाइव स्टार होटल की है। जो राजस्थान के राजसी ठाठ को अपने में समेटे है। हर सैलून में कालीन। स्पा, जिम, ब्यूटी पार्लर, रेस्टोरेंट एवं बार भी हैं। हर यात्री काे निजी खिदमतगार भी। भारतीय के अलावा चाइनीज, कांटिनेंटल और यूरोपियन भोजन। हर स्टॉपेज पर यात्रियों के उतरने के लिए रेड कारपेट बिछाया जाता है।

महाराजा एक्सप्रेस देश की सबसे नई लग्ज़री ट्रेन है। यूरोप में चलने वाली दुनिया की सबसे नामी लक्ज़री ट्रेन ओरिएंट एक्सप्रेस के जवाब के रूप में पेश करते हुए 2010 में इसे हरी झंडी दिखाई गई थी। 84 टूरिस्टों की क्षमता वाली इस ट्रेन में एक प्रेसिडेंशियल सुइट, दो रेस्त्रां, एक बार और एक शॉपिंग जोन भी है।

àæðáÂðÁ%2 ÂÚU

दक्षिणभारत में पटरियों पर लक्ज़री है गोल्डन चैरिएट के नाम। कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल के प्रमुख शहरों की यात्रा कराने वाली इस ट्रेन का इंटीरियर मैसूर राजघराने से प्रेरित है। पूरी ट्रेन में वाईफाई इंटरनेट सुविधा, लाइव टीवी, हर सुईट के साथ अटैच बाथरूम। साथ में एक बार, स्पा, फिटनेस लाउंज भी। टूर इस तरह से डिजाइन किया गया है कि हर सुबह यात्री नए पर्यटन स्थल पर पहुंचता है।

डेक्कन ओडिसी: पहली ट्रेन जिसे अब टूरिज्म कंपनी चलाएगी

महाराष्ट्र पर्यटन विभाग ने इस ट्रेन का संचालन टूरिस्ट ऑपरेटर कंपनी कॉक्स एंड किंग्स को सौंप दिया है। डील पहले साल के लिए 1.12 करोड़ रुपए में हुई है। इस साल से दो नए डेस्टीनेशन ताडोबा और पेंच अभयारण्य भी जोड़े गए हैं। डेक्कन ओडिसी में बाकी लक्जरी ट्रेन की सुविधाओं के अलावा एक कान्फ्रेंस कार भी है, बिजनेस गेस्ट के लिए।

रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स: केबिन में राजसी बेड, एंटीक फर्नीचर, रिमोट कंट्रोल्ड एअरकंडिशनिंग, स्पा, रिलेक्स करने के लिए कॉमन लाउंज।