बॉर्डर होमगार्ड का वाहन ट्रक से टकराया
एक की मौत 20 घायल, जैसलमेर से झुंझुनूं के लिए रवाना हुए, नागौर फलौदी मार्ग पर हुआ हादसा
भास्कर न्यूज. नागौर
सदरथानांतर्गत सिंगड़ की सरहद पर शनिवार सुबह चार बजे एक ट्रक ने बॉर्डर होमगार्ड के जत्थे को ले जा रहे मिनी ट्रक को टक्कर मार दी। इससे एक जवान की मौत हो गई। जबकि 20 जवान घायल हो गए। इनमें से छह लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें जोधपुर रेफर किया गया है। टक्कर इतनी भीषण थी कि मिनी ट्रक के एक तरफ के हिस्से के चिथड़े उड़ गए। ट्रक में एक तरफ का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे के बाद घायलों ने एक दूसरे की मदद शुरू की इसी दौरान पास के खेतों से भी कुछ किसान मौके पर पहुंचे। राहगीरों ने भी जवानों को गाड़ी से बाहर निकाला। बाद में 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को नागौर राजकीय चिकित्सालय लाया गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। जानकारी के अनुसार झुंझनू में विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनावों में ड्यूटी लगी होने के कारण जैसलमेर से बॉर्डर होमगार्ड का एक जत्था नागौर होते हुए चुनावी स्थल पर जा रहा था। सिंगड़ सरहद स्थित ब्राह्मणों की ढाणियों के पास सुबह साढ़े चार बजे के आस पास सामने से रहे ट्रक ने मिनी ट्रक को टक्कर मार दी। घटना के बाद ट्रक चालक खलासी गाड़ी छोड़ मौके से भाग गए। सभी को नागौर राजकीय चिकित्सालय लाया गया। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया गया। हादसे में जैसलमेर के सिंहराड़ निवासी कांस्टेबल इंद्रा राम (50) पुत्र शेरा राम रावणा राजपूत की मौत हो गई। बाकी 20 अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।
यहजवान थे मिनी ट्रक में : ट्रकमें सवार सभी जवान जैसलमेर के ही निवासी थे बोर्ड होमगार्ड में जैसलमेर में ही ड्यूटी दे रहे थे। इनमें जैसलमेर के झिनझिनयाली थाने के सिंहराड़ निवासी ढेला के उम्मेद सिंह (45) पुत्र दौलत सिंह राजपूत, खुहड़ी थाने के म्याजलार निवासी हमीरा राम(44) पुत्र इंद्रा राम नाई, मीठड़ाऊ निवासी विक्रम सिंह (22) पुत्र पूना सिंह राजपूत, फूलिया निवासी चंदन सिंह (32) पुत्र दीपसिंह राजपूत, सम थानांतर्गत निदा निवासी सबल सिंह (35) पुत्र देवी दान सिंह शेष| पेज 2
,फूलिया के गणपत सिंह (21) पुत्र भंवर सिंह, नाचना थाने के अजासर निवासी मोती सिंह (35) पुत्र जीत माल सिंह, दिधु के भैरूं सिंह (43) पुत्र हलपत सिंह, आस्कंद पुरा के गिरधर सिंह (3