रास नहीं रही है रानीखेत एक्सप्रेस
ट्रेनों का बदला समय जैसलमेर के यात्रियों को रास नहीं रहा है। रात में यहां से जोधपुर जाने वाली ट्रेन को बंद कर सुबह कर दिया है वहीं रानीखेत एक्सप्रेस को जैसलमेर से रात में शुरू किया गया है। कहने को तो लम्बी दूरी की ट्रेन का संचालन जैसलमेर से कर दिया है, लेकिन यह ट्रेन जैसलमेरवासियों को रास नहीं रही है। और तो और सर्दी के मौसम में तो इस ट्रेन का यहां के यात्रियों को बिल्कुल लाभ नहीं मिलेगा।
जबसे शुरू हुई तब से देरी से ही चल रही है
जैसलमेरसे काठगोदाम को जोड़ दिया है। जोधपुर तक चलने वाली रानीखेत एक्सप्रेस को जैसलमेर तक बढ़ा दिया है। इस ट्रेन का जैसलमेर पहुंचने का समय रात में 10.50 है और रवानगी का समय 12.30 है। ऐसे में गत 1 सितंबर से शुरू हुई ट्रेन अब तक देरी से ही चल रही है। कभी भी समय पर नहीं आई और ही समय पर रवाना हुई। पहले ही दिन ट्रेन डेढ़ घंटे देरी से पहुंची थी। उद्घाटन करना था इसलिए समय पर रवाना कर दिया। उसके बाद कभी भी यह ट्रेन समय पर नहीं आई और ही समय पर रवाना हुई। यात्रियों के अनुसार पिछले 10 दिनों में तीन चार बार यह ट्रेन रात में एक बजे तक जैसलमेर पहुंची है और तीन बजे तक वापस रवाना हुई है। ऐसे में रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों के सामने बहुत बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है।
बदलासमय रास नहीं रहा शहरवासियों को
रातमें जैसलमेर से जोधपुर के बीच चलने वाली ट्रेन अब सुबह 6.30 पर जैसलमेर से रवाना होती है। जैसलमेरवासियों ने सोचा था कि सुबह इस ट्रेन से जोधपुर जाकर शाम को रानीखेत से वापस सकेंगे लेकिन सुबह वाली ट्रेन भी 12:30 पर जोधपुर पहुंचती है, ऐसे में व्यापारिक कार्यों से जोधपुर जाने वालों के लिए देरी हो जाती है। वहीं रात में भी रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन उन्हें साढ़े छह बजे मिलकर 8 से 9 बजे मिल रही है।
पैसेंजरट्रेन भी काम नहीं रही
सुबह8 बजे जाने वाली पैसेंजर एक सितंबर से शाम को 4 बजे कर दी है। यह ट्रेन अक्सर देरी से जैसलमेर आती है और उसके बाद इंटरसिटी का समय हो जाने के कारण इसे रोक दिया जाता है। ऐसे में पैसेंजर ट्रेन यहां से देर शाम को रवाना होती है और देर रात को जोधपुर पहुंचती है।
ऑटोवालों की मनमानी
रातमें देरी से जैसलमेर पहुंचने वाली देर रात रवाना होने वाली रानीखेत एक्सप्रेस से जाने वालों को एक परेशानी तो देर रात की होती ही है वहीं ऑटो वालों की मनमा