विंड मील से गिरने पर इंजीनियर घायल
मोकला गांव के पास सुजलॉन कंपनी के पवन उर्जा संयत्र से गिरने से कंपनी का एक इंजीनियर गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना के अनुसार पवन उर्जा संयंत्र पर चढ़ते समय पैर फिसलने से कंपनी में कार्यरत गजेन्द्रसिंह पुत्र भवानी सिंह नीचे गिर गया जिससे उसके पैर मे फ्रेक्चर हो गया और सिर पर गंभीर चोटें आई है। साईट पर कार्य कर रहे अन्य लोगों ने इस घायल को जैसलमेर के राजकीय जवाहिर चिकित्सालय पहुंचाया जहां पर उपचार के बाद उसे जोधपुर रैफर कर दिया गया।