पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेना का ट्रक पलटने से एक की मौत, पांच घायल

सेना का ट्रक पलटने से एक की मौत, पांच घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के सीमावर्ती इलाके तनोट के पास सेना का एक ट्रक पलटी खा जाने से छह जवान घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहरी करीब 12 बजे छह मद्रास रेजिमेंट के जवान तनोट से किशनगढ़ जा रहे थे, रास्ते में ट्रक असंतुलित होकर पलटी खा गया।जिससे उसमें सवाल छह जवानों को गंभीर चोटें आई।

घायलों को सेना के हेलीकॉप्टर से जोधपुर ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान एक जवान की मौत हो गई। सभी जवान छह मद्रास रेजीमेंट के थे जो इन दिनों एक्सरसाइज के लिए जैसलमेर आए हुए थे। सूत्रों के अनुसार सेना ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश कर दिए हैं।